11वां राजपति मिश्रा मेमोरियल क्रिकेट: यंग फ्रेंड्स क्लब की तिलक नगर कोल्ट्स पर जीत
नई दिल्ली (संवाददाता)l सन स्पोर्ट्स मैन ऑफ़ द मैच अरविंद (नाबाद 62 रन और 20 रन देकर 3 विकेट) के शानदार ऑलराउंड खेल से यंग फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब ने 11वें राजपति मिश्रा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में तिलक नगर कोल्ट्स पर दो विकेट से जी दर्ज कीl तिलक नगर कोल्ट्स की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 37.4 ओवर में 194 रन पर सिमट गईl उसके लिए करण कश्यप ने 65 रन, अनुज राज ने 34 रन की पारियां खेलीl यंग फ्रेंड्स क्लब के लिए अरविंद ने 20 रन देकर तीन विकेट, अली समीर ने 50 रन लेकर तीन विकेट और कमल नागर ने 24 रन देकर 2 विकेट लिएl जवाब में यंग फ्रेंड्स क्लब की टीम ने 36.2 ओवर में 8 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लियाl उसके लिए अरविंद ने 62 रन की पारी खेली जबकि नवीन कुमार ने 34 रन और ऋषभ राणा ने 32 रन की पारी खेलीl तिलक नगर कोल्ट्स के लिए राघव सिंह ने 39 रन देकर तीन विकेट और भव्या कक्कड़ ने 26 रन लेकर दो विकेट हासिल कियेl