आदित्य के शतक से टीम वॉरियर्स की जीत, पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष डॉक्टर सीके खन्ना को किया सम्मानित

नई दिल्ली (संवाददाता)। एसजी अंडर-14 चैंपियनशिप क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन मुकाबले में टीम वॉरियर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वीआईबीएस क्रिकेट अकैडमी को 59 रनों से हराकर जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की। यह मुकाबला आर.के. पुरम सर्वोदय विद्यालय स्कूल ग्राउंड में डे-नाइट फॉर्मेट में खेला गया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम वॉरियर्स ने 35 ओवर में 293/8 का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से आदित्य कुमार ने शानदार नाबाद शतक जड़ते हुए 72 गेंदों में 140 रन बनाए, जिसमें 14 चौके और 10 छक्के शामिल रहे। उनके इस बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। वेदांश सागर ने भी 40 रनों की उपयोगी पारी खेली।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी वीआईबीएस क्रिकेट अकैडमी की टीम 34 ओवर में 234 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से कुणाल ने 51, हर्निध सिंह ने 50, नवनीत सिंह ने 45 और शौर्य ने नाबाद 44 रनों की पारी खेली, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। गेंदबाजी में समर्थ ने 46 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

बाएं से दाएं – मनीष शर्मा ( मेम्बर डीडीसीए लीग & टूर्नामेंट कमेटी ), शावेज ख़ान ( फाउंडर ओनली स्पोर्ट्स ) शशि खन्ना ( भूतपूर्व उपाध्यक्ष डीडीसीए ), डा. सी के खन्ना ( भूतपूर्व अध्यक्ष बीसीसीआई ) आईपीएस विजय सिंह ( जॉइंट कमिश्नर ऑफ़ दिल्ली पुलिस , नॉर्थन रेंज ) रोशनी देवी सांगवान ( सोशल मिडिया इंफ्लुएंसर एंड वेट लिफ्टर ऑफ 71 वर्ष) शिवानी गुप्ता ( भूतपूर्व दिल्ली रणजी प्लेयर ) श्वेता राजपूत ( एम डी ऑफ़ टोयडीया ) भारत भूषण ( फाउंडर एंड मैनेजिंग डायरेक्टर ऑफ़ आउट डोर कैफ़े एड एडवरटाइजिंग)l

इस अवसर पर टूर्नामेंट के चीफ गेस्ट के रूप में डॉ. सी.के. खन्ना मौजूद रहे। उनके साथ विजय सिंह (आईपीएस, जॉइंट कमिश्नर ऑफ दिल्ली पुलिस, नॉर्दर्न रेंज) भी उपस्थित रहे।
विशेष अतिथि के रूप में सचिन शर्मा (डीसीपी, नई दिल्ली) और शशि खन्ना (भूतपूर्व उपाध्यक्ष, डीडीसीए) मौजूद रहे।
इसके अलावा रोशनी देवी सांगवान (सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर एवं 71 वर्षीय वेटलिफ्टर), मनीष शर्मा (मेंबर, डीडीसीए लीग एवं टूर्नामेंट कमेटी), शावेज़ खान (फाउंडर, ओनली स्पोर्ट्स), शिवानी गुप्ता (भूतपूर्व दिल्ली रणजी खिलाड़ी), श्वेता राजपूत (एमडी, टोयडिया), भारत भूषण (फाउंडर एवं मैनेजिंग डायरेक्टर, आउटडोर कैफे एंड एडवरटाइजिंग) और टोकेश्वर टोकस भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। टीम वॉरियर्स की इस शानदार जीत से टूर्नामेंट का आगाज बेहद रोमांचक अंदाज में हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *