11वां राजपति क्रिकेट मेमोरियल : टेलिफंकन  क्रिकेट क्लब ने पेलीकंस क्रिकेट क्लब को 305 रन से धोया 

नई दिल्ली (संवाददाता)l स्पोर्ट्स सन मैन ऑफ़ द मैच जतिन यादव के शानदार शतक 122 रन ( 53 गेंद, 8 चौके व  11 छक्के) और यश डबास 74 रन (40 गेंद, 10 चौके, 6 छक्के), सौरभ देशवाल 69 रन, परीक्षित शेरावत 55 रन और यश द्विवेदी 51 रन की शानदार परियों से टेलीफंकन क्रिकेट क्लब ने 11वें  राजपति मिश्रा क्रिकेट मेमोरियल टूर्नामेंट में पेलिकंस क्रिकेट क्लब को 305 रन से पराजित कर दिए टेलीफंकन क्रिकेट क्लब की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में 6 विकेट पर 395 रन बनाएl पेलिकंस क्रिकेट क्लब के लिए रुद्र प्रताप सिंह ने 41 रन देख तीन विकेट और हार्दिक मनोचा ने 54 रन देकर 2 विकेट लिएl जवाब में पेलिकंस क्रिकेट क्लब की टीम 17.1 ओवर में 90 रन बनाकर आउट हो गईl उसके लिए जयंत वशिष्ठ नाम 25 रन व रुद्र प्रताप सिंह ने 22 रन बनाएl टेलीफंकन क्रिकेट क्लब के लिए राहुल राय ने 17 रन देकर 5 विकेट, तुषार बैरवा ने 34 रन के दो विकेट और नामित ने 15 रन देकर दो विकेट लिएl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *