11वां राजपति क्रिकेट मेमोरियल : गोल्डन हॉक्स की टेलीफंकन क्रिकेट क्लब पर 3 विकेट से जीत
नई दिल्ली (संवाददाता)l स्पोर्ट्स सन मैन ऑफ़ द मैच सैयद की 61 रन की नाबाद पारी, यश भाटिया 72 रन, तरुण सिंह 44 रन, रमन रागी 37 रन की परियों की मदद से गोल्डन हाउस क्रिकेट क्लब ने 11वें राजपति मिश्रा क्रिकेट मेमोरियल टूर्नामेंट में टेलिफोनकन क्रिकेट क्लब को तीन विकेट से पराजित कर दियाl टेलीफंकन क्रिकेट क्लब की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 39.2 ओवर में 310 रन का स्कोर खड़ा कियाl उसके लिए आयुष कुमार ने 92 रन, जितिन कुमार यादव ने 75 रन और जसवीर सहरावत में 30 रन की पारियां खेलीl गोल्डन हॉक्स क्रिकेट क्लब के लिए कुणाल शर्मा ने 65 रन लेकर 4 विकेट जबकि नकुल यादव ने 31 रन लेकर दो विकेट हासिल कियेl जवाब में गोल्डन हाउस क्रिकेट क्लब में 38.3 ओवर में 7 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लियाl टेलीफकन क्रिकेट क्लब के लिए तुषार बैरवा ने 43 रन देकर एक विकेट लियाl