11वां राजपति क्रिकेट मेमोरियल : पायनियर क्रिकेट क्लब की रोहतक रोड जिमखाना क्लब पर 7 विकेट से जीत 

नई दिल्ली (संवाददाता)l स्पोर्ट्स सन मैन ऑफ़ द मैच कपिल की शानदार 108 रन की शतकीय  पारी और गौरव गोद की 59 रन की पारी से पायनियर क्रिकेट क्लब ने 11वें  राजपति मिश्रा क्रिकेट मेमोरियल टूर्नामेंट में रोहतक रोड जिमखाना को 7 विकेट से हरा दियाl रोहतक रोड जिमखाना की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में 9 विकेट खोकर 252 रन का स्कोर खड़ा कियाl उसके लिए व्योम अरोड़ा ने 55 रन और नैतिक माथुर ने 49 रन की पारियां खेलीl पायनियर क्रिकेट क्लब के लिए साहिल डुल ने 42 रन देकर दो विकेट और एचजी ने 54 देकर 2 विकेट हासिल कियेl जवाब में पायनियर क्रिकेट क्लब की टीम ने 27 ओवर में तीन विकेट होकर 256 रन बनाकर मैं जीत लिया उसके लिए कपिल ने अपनी 108 रन की पारी में 68 गेंदों  का सामना किया है और 14 चौक व पांच छक्के ठोके, जबकि गौरव ने 59 रन की पारी में 40 गेंद का सामना किया है व दो चौके और छह छक्के ठोकेl विपुल ने 24 गेंद में 40 रन की पारी खेली जिसमें तीन चौक के और तीन छक्के जड़ेl रोहतक रोड जिमखाना के लिए रोनित भारद्वाज ने 33 रन देकर एक विकेट लिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *