गोस्वामी गणेश दत्त मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट : डाॅज स्पोर्टस क्रिकेट क्लब 88 रन से जीता

नई दिल्ली (संवाददाता)l डाॅज स्पोर्टस क्रिकेट क्लब ने 51वें अखिल भारतीय त्यागमूर्ति गोस्वामी गणेश दत्त मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टेलिफन्कन क्रिकेट क्लब पर 88 रन से जीत दर्ज कीl टेलिफन्कन क्रिकेट क्लब के कप्तान भरत सिंधवानी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का निर्णय लिया। डाॅज स्पोर्टस क्रिकेट क्लब ने 7 विकेट पर  331 रन का स्कोर खड़ा कियाl उसके लिए दिव्यांश जोशी ने 66 (34),स्वास्तिक चितकारा ने 65 (36), कृतग्या सिंह ने 51 (59) रन की परियां खेलीl टेलिफन्कन क्रिकेट क्लब की तरफ से शुभम मिश्रा (3/66) ने शानदार गेंदबाजी कीl

जवाब में टेलिफन्कन क्रिकेट कलब की टीम 33.2 ओवर में 247 ही बना सकी l उसके लिए शुभम मिश्रा ने 53 (39), यश डबास ने 35 (20) औरसौरभ देशवाल ने 33 (22) रन की परियां खेलीl डाॅज क्रिकेट क्लब के स्वास्तिक चितकारा ने 9 रन देकर 2 विकेट, कृतज्ञा सिंह ने 38 रन देकर 2 विकेट और अखिल चौधरी व शिवांक वशिष्ठ ने 2-2 विकेट हासिल कियेl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *