51वां अखिल भारतीय त्यागमूर्ति गोस्वामी गणेश दत्त मेमोरियल क्रिकेट : एस्सेक्स फार्म की फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब पर पांच विकेट से जीत

नई दिल्ली (संवाददाता)l काव्या 77 रन और आशीष तंवर 57 रन के अर्धशतकों की ममद से एस्सेक्स फार्म क्रिकेट क्लब ने 51वें अखिल भारतीय त्यागमूर्ति गोस्वामी गणेश दत्त मेमोरियल क्रिकेट में रविवार को टूर्नामेंट के 12वें मैच में फ्रेंडस क्रिकेट क्लब को 5 विकेट से हराकर दियाl एस्सेक्स फार्म क्रिकेट क्लब के कप्तान क्रिस यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब ने पहले खेलते हुए देव मेहरा 102 रन (98 गेंद) और यशवर्धन औबराय 62 रन (55 गेंद) की बल्लेबाजी के सहयोग से 9 विकेट पर 239 रन बनाएl एस्सेक्स फार्म क्लब की तरफ से  हर्ष भारद्वाज (3/46) और अमन गोस्वामी  (2/25) ने शानदार गेंदबाजी कीl

जवाब में एस्सेक्स फार्म क्रिकेट ने काव्या 77 रन (61 गेंद) और आशीष तंवर 57 रन (59 गेंद) नाबाद परियों की मदद से 31.1ओवर्स में 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लियाl फ्रेंडस क्रिकेट क्लब के लिए घनश्याम (2/39) व प्रिंस मेहरा (2/51) साधारण गेंदबाजी का प्रदर्शन रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed