51वां अखिल भारतीय त्यागमूर्ति गोस्वामी गणेश दत्त मेमोरियल : कुणाल और रिषभ की शानदार पारी से स्पोर्टिंग क्लब जीता

नई दिल्ली (संवाददाता)l किमाती स्पोर्टस मैन ऑफ़ द मैच कुणाल सांगवान 105 रन के शानदार नाबाद शतक और रिषभ ड्राल की बेहतरीन पारी से स्पोर्टिंग क्रिकेट क्लब ने शनिवार को हुए दूसरे दौर के दूसरे व प्रतियोगिता का ग्यारहवें मैच में जैमिनी क्रिकेट क्लब पर 6 विकेट से शानदार जीत दर्ज कीl जैमिनी क्रिकेट क्लब के कप्तान सिद्धार्थ बेनीवाल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। जैमिनी क्रिकेट क्लब की टीम अदवितया पोपली 62 रन (58 गेंद), विशांत भाटी 45 रन (32 गेंद), रोहन राणा 44 रन (36 गेंद) और समर्थ सिंह 43 रन (18 गेंद) की बढ़िया बल्लेबाजी के बावजूद 39.1 ओवर में 276 रन पर आउट हो गईl स्पोर्टिंग क्रिकेट क्लब की तरफ से ललित यादव (3/39), सुनील कुमार (3/44)और योगेश कुमार (2/45) ने अच्छी गेंदबाजी कीl

जवाब में स्पोर्टिंग क्रिकेट क्लब ने कुणाल सांगवान 105 रन (90 गेंद) के नाबाद शतक और रिशब ड्राल 82 रन (51गेंद) की नाबाद परियों से 31.1ओवर्स में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लियाl जैमिनी क्रिकेट क्लब के लिए सौरभ राय (2/24) व अन्य की साधारण गेंदबाजी का प्रदर्शन रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed