बाल भवन द्वारका ने जीता 41वां ऑल इंडिया लक्ष्मण दास छाबड़ा मेमोरियल क्रिकेट का खिताब

बेस्ट आल राउंडर यश भाटिया, बेस्ट बोलर सूर्यकांत चौहान, बेस्ट बेस्टमैन ललित यादव

नई दिल्ली (संवाददाता)। इंडिया अंडर-19 टीम के कप्तान यश धूल के विस्फोटक शतक की बदौलत बाल भवन द्वारका ने 41वें ऑल इंडिया लक्ष्मण दास छाबड़ा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया। सेंट स्टीफन ग्राउंड, मोरी गेट पर खेले गए रोमांचक फाइनल मुकाबले में बाल भवन द्वारका ने सपोर्टिंग क्लब को 46 रन से हराया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए बाल भवन द्वारका ने 39.4 ओवर में 417 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से मेन ऑफ द मैच यश धूल ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 72 गेंदों पर 133 रन बनाए, जिसमें 12 चौके और 8 छक्के शामिल रहे। उन्होंने गेंदबाजी में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 1 विकेट मात्र 6 रन देकर हासिल किया।
देव लाकरा ने बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए 66 रन बनाए और 2 विकेट 48 रन देकर लिए। याजस आर शर्मा ने 57 रन की तेजतर्रार पारी खेली और गेंदबाजी में 3 विकेट 68 रन देकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। वहीं ओवेश अहमद ने 51 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया। सपोर्टिंग क्लब की ओर से प्रिंस राणा ने 54 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।

यश भाटिया बने मेन ऑफ द सीरीज

418 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी सपोर्टिंग क्लब की टीम 39.5 ओवर में 371 रन पर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से गोवा रणजी ट्रॉफी एवं आईपीएल खिलाड़ी ललित यादव ने शानदार शतक लगाते हुए 72 गेंदों पर 116 रन बनाए, जिसमें 11 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। उन्होंने गेंदबाजी में भी 64 रन देकर 2 विकेट लिए।
अंकित कुमार ने 57, विकास सोलंकी ने 40, ऋषभ ड्राल ने 46 और मोहम्मद अरबाज ने 37 रन बनाए। वहीं मोनू शुक्ला ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए 57 रन देकर 4 विकेट हासिल किए, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके।
मेन ऑफ द मैच का अवार्ड यश धूल को दिया गया।
टूर्नामेंट के समापन समारोह में दिल्ली अंडर-23 खिलाड़ी यश भाटिया को बेस्ट ऑलराउंडर अवार्ड से सम्मानित किया गया। वहीं बेस्ट बॉलर का अवार्ड सूर्यकांत चौहान को और बेस्ट बैट्समैन का अवार्ड आईपीएल खिलाड़ी ललित यादव को मोहिंदर छाबड़ा जी द्वारा प्रदान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *