निशु सिंह के अर्धशतक से क्रिकेट अकैडमी ऑफ नरवाल की शानदार जीत

नई दिल्ली (संवाददाता)l तीसरे कल्पना चावला गर्ल्स क्रिकेट टूर्नामेंट में क्रिकेट अकैडमी ऑफ नरवाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नोएडा वांडर गर्ल्स को 4 विकेट से हराकर बेहतरीन जीत दर्ज की। श्री फोर्ट स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गए मुकाबले में क्रिकेट अकैडमी ऑफ नरवाल ने 220/6 रन बनाकर लक्ष्य हासिल किया।
इस जीत की नायिका रहीं प्लेयर ऑफ द मैच निशु सिंह, जिन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 82 गेंदों में 88 रन बनाए, जिसमें 11 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। उनके अलावा नमिता सिंह ने 41 रन और सुमन संधू ने 24 रन का योगदान दिया। नोएडा वांडर गर्ल्स की ओर से श्रुति सिंह ने 2 विकेट 21 रन देकर और प्रिया खासा ने 2 विकेट 35 रन देकर हासिल किए।
इससे पहले नोएडा वांडर गर्ल्स ने निर्धारित 40 ओवर में 216/6 रन बनाए। टीम की ओर से मोनिका ने 56 रन, उर्वशी गुप्ता ने 50 रन और रिया रावत ने 39 रन की शानदार पारियां खेलीं। मैच के बाद प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार निशु सिंह को गुपेश द्वारा प्रदान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *