ऑल इंडिया नॉर्थ वेस्ट अंडर 14 टूर्नामेंट में नोएडा वंडर्स की शानदार जीत
नई दिल्ली (संवाददाता)l मैन ऑफ द मैच अभिज्ञान सिंह की घातक गेंदबाजी (6 ओवर में 29 रन के 5 विकेट) और सागर यादव के शानदार शतक (117 रन, 45 गेंद, 19 चौके और पांच छक्के) की मदद से नोएडा वंडर्स क्रिकेट क्लब में 11वें ऑल इंडिया नॉर्थ वेस्ट ट्रॉफी अंडर 14 टूर्नामेंट में एस.के. मुंबई को 56 रन से पराजित कर दियाl नोएडा वंडर्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 29.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 263 रन का स्कोर खड़ा कियाl उसके लिए सागर यादव के शतक के अलावा आरव सिंह ने 51 रन की पारी और यश भारद्वाज ने 47 रन की पारी खेलीl एसके मुंबई की तरफ से समर्थ कोथा ने 40 रन देकर 2 विकेट लिएl जवाब में एसके मुंबई की टीम 30 ओवर में 7 विकेट खोकर 207 रन ही बना सकीl उसके लिए समर्थ कोथा ने 84 रन की परी जबकि प्रजवाल बोडखे 89 रन की शानदार पारी खेली लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सकेl