20 निजी सचिवों को दीपावली का तोहफा, शासन ने किया स्थायी

देहरादून। शासन ने परिवीक्षा अवधि पूर्ण करने वाले 20 अपर निजी सचिवों को स्थायी निजी सचिव बना दिया है। सचिव सचिवालय प्रशासन भूपाल सिंह मनराल ने इसके आदेश जारी कर दिये हैं। दीपावली का तोहफा पाने वाले अपर निजी सचिवों में जितेंद्र कुमार पांडे, नयनदीप, गणोश नौटियाल, सपना नेगी, गौरव सेमवाल, हरीश कुमार, सुरेश कुमार, हेमा नेगी शामिल हैं। इसके अलावा नासिर हुसैन, तारकेर यादव, नृपेंद्र त्रिपाठी, कपिनल कुमार चौहान, टिकराज सिंह, विकास कुमार, रामकृष्ण प्रजापति, गोविंद सिंह, चंद्रमोहन सिंह नेगी, रामगोपाल सिंह, प्रभाशंकर व नरेश कुमार भी इस आदेश से लाभान्वित हुए हैं। सचिव सामान्य प्रशासन के द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि इस स्थायीकरण का उक्त कार्मिकों या निजी सचिवों की जेष्ठता से कोई संबंध नहीं है। यह सिर्फ परिवीक्षा पर चल रहे निजी सचिवों के स्थायीकरण का मामला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *