G-KBRGW2NTQN 25 दिसंबर तक सचिवालय के सभी अनुभाग बन जाएंगे ई आफिस – Devbhoomi Samvad

25 दिसंबर तक सचिवालय के सभी अनुभाग बन जाएंगे ई आफिस

देहरादून। राज्य सरकार द्वारा सरकारी कार्यालयों को पेपर मुक्त करने की दिशा में काफी तेजी से काम चल रहा है। लगातार विभागों व अनुभागों को ई-आफिस बनाने के लिए काम हो रहा है। सचिवालय के सभी अनुभाग आगामी 25 दिसंबर तक ई आफिस बन जाएंगे।
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में बुधवार को आयोजित हुई कैबिनेट बैठक से पूर्व प्रदेश के मंत्रीगणों को ई आफिस की जानकारी दी गयी। मुख्यमंत्री के निर्देश पर सचिव आईटी आरके सुधांशु ने ई-ऑफिस की अब तक की प्रगति को लेकर मंत्रिगणों को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 25 दिसम्बर तक सचिवालय के सभी अनुभागों को ई-ऑफिस प्रक्रिया से जोड़ दिया जाएगा। इसके लिए व्यापक स्तर पर सचिवालय में प्रशिक्षण के साथ ही आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। सुधांशु ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से मंत्रियों को इससे सम्बन्धित प्रक्रिया की जानकारी भी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *