G-KBRGW2NTQN भाजपा की डबल इंजन सरकार हर मोच्रे पर विफल : प्रीतम – Devbhoomi Samvad

भाजपा की डबल इंजन सरकार हर मोच्रे पर विफल : प्रीतम

गोपेर। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने भाजपा की डबल इंजन सरकार को हर मोच्रे पर विफल बताया। उन्होने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से जन सरोकारों से जुडे सवालों को लेकर संघर्ष का आह्वान किया। गोपेर में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रीतम सिंह ने कहा कि डबल इंजन सरकार के कार्यकाल में राज्य विकास में काफी पीछे चला गया है। उन्होने कहा कि बेरोजगारी चरम पर पहुंच गई है और युवा सड़कों पर दर दर भटकने को मजबूर हैं। 2017 में भाजपा ने किसान ऋ ण माफी का वायदा किया था किंतु सत्तामें आते ही सरकार इस दरकिनार कर गई। महंगाई आसमान छूने लगी है और आम आदमी से जरू री वस्तुएं दूर हो चली हैें। उन्होनें कहा कि जीरो टॉलरेंस का नारा भी खेखला साबित हुआ है। शिक्षा तथा स्वास्थ्य के मुद्दे पर भी सरकार विफल साबित हो गई है। इस अवसर पर उन्होने कहा कि अब कार्यकर्ताओं को जनसरोकारों से जुडे सवालों को लेकर संघर्ष की भूमिका में रहना होगा। इस अवसर पर पूर्व काबिना मंत्री राजेंद्र सिंह भंडारी ने सरकार पर गोपेर में प्रस्तावित बेस अस्पताल को बेवजह रोकने का आरोप लगाया। उन्होने कहाकि कांग्रेस राज में बेस अस्पताल के लिए भूमि भी मुहैय्या करा दी गई थी। वित्तीय स्वीकृति के साथ ही पद पर सृजित कर दिए गए थे किंतु पौने चार साल के कार्यकाल में भाजपा सरकार बेस अस्पताल का निर्माण कार्य शुरू नहीं कर पाई। कहा कि यह सरकार की विफलता को दरसाता है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष बीरेंद्र सिंह रावत ने कहा कि डबल इंजन सरकार की नीतियों से आम लोग परेशान हो चले है। इसके चलते लोगों की नजरें कांग्रेस पर टिक गई हैं। इसलिए कार्यकर्ताओं को आम जनता की भावनाओं के अनुरू प काम करना होगा। पार्टी संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए उन्होने बूथ लेवल तक संगठन की मजबूती पर जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *