G-KBRGW2NTQN युवाओं की बदौलत पार्टी को मिलती है जीत : बिस्सा – Devbhoomi Samvad

युवाओं की बदौलत पार्टी को मिलती है जीत : बिस्सा

रुद्रप्रयाग। कांग्रेस कमेटी रुद्रप्रयाग के नव नियुक्त जिला प्रभारी देवेंद्र बिस्सा का रुद्रप्रयाग पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान युवा कांग्रेस की बैठक लेते हुए प्रभारी की ओर से संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी देवेन्द्र बिस्सा ने कहा कि युवाओं की बदौलत ही चुनावों में पार्टी को जीत हासिल होती है। ऐसे में जरूरी है कि गांव-गांव, शहर-शहर जाकर पार्टी की मजबूती के लिए युवाओं को पार्टी से जोड़ा जाय। उन्होंने कहा कि केन्द्र और राज्य की भ्रष्ट सरकार नीतियों के कारण जनता काफी परेशान है। दिन ब दिन महंगाई के दाम बढ़ते जा रहे हैं। रोजगार को लेकर सरकार के पास कोई ठोस नीति नही है।

उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत निश्चित है। भाजपा सरकार से जनता ऊब चुकी है। उन्होंने कांग्रेस के बैनर तले गांव-गांव घर-घर जाकर कांग्रेस की नीतियों और पार्टी की विचारधारा को लोगों तक पहुंचाने का आहवान किया। साथ ही प्रत्येक बूथ पर सोशल मीडिया की टीम गठित करने को कहा। इस दौरान युवा कांग्रेस की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए प्रदेश महासचिव पंकज भारती को जिला प्रभारी बनाया गया, जबकि केदारनाथ विधानसभा प्रभारी संजय गैरोला, सह प्रभारी अजरुन बगवाड़ी, जखोली ब्लॉक प्रभारी पंकज गोस्वामी, रुद्रप्रयाग ब्लॉक प्रभारी अजय झिंक्वाण बनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *