G-KBRGW2NTQN सीएम ने वीर चंद्र सिंह गढ़वाली को किया याद – Devbhoomi Samvad

सीएम ने वीर चंद्र सिंह गढ़वाली को किया याद

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की पुण्य तिथि की पूर्व सध्ंया पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की आजादी की जंग में उनका अविस्मरणीय योगदान रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली ने पेशावर में निहत्थे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों पर गोली चलाने से इनकार कर एक नई क्रान्ति का सूत्रपात किया था। वे साहस की प्रतिमूर्ति थे, तथा अपने मजबूत इरादों की वजह से किसी के आगे नहीं झुके। बता दें कि वीर चंद्र सिंह गढ़वाली आजीवन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेता रहे। टिहरी को निरंकुश राजशाही के पंजे से मुक्त कराने में भी उनका बड़ा योगदान रहा।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि वीर नायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली के क्रान्तिकारी व्यक्तित्व तथा देश को पराधीनता से मुक्त कराने में उनके योगदान को सदैव याद किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली के सपने के अनुरूप उत्तराखंड के समग्र विकास की दिशा में राज्य सरकार निरन्तर प्रयासरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *