G-KBRGW2NTQN आंगनबाड़ी कार्यकात्रियों का बढ़ेगा वेतन : धामी – Devbhoomi Samvad

आंगनबाड़ी कार्यकात्रियों का बढ़ेगा वेतन : धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आंगनबाडी कार्यकत्र्री सेविका मिनी कर्मचारी संगठन उत्तराखंड को आगामी कैबिनेट में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में बढोत्तरी करने और कटा हुआ वेतन वापस करने का आासन दिया है। मुख्यमंत्री के आासन पर संगठन ने अपना मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम फिलहाल स्थगित कर दिया है।  आंगनबाडी कार्यकत्र्री सेविका मिनी कर्मचारी संगठन उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्षा श्रीमती रेखा नेगी, महामंत्री श्रीमती सुमति थपलियाल एवं प्रांतीय संगठन मंत्री मीनाक्षी रावत ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री से मुलाकात कर ज्ञापन के माध्यम से आंगनबाडी कार्यकत्रियों की समस्याओं को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की समस्याओं को सुनने के बाद मुख्यमंत्री ने मानदेय बढ़ोतरी पर आासन दिया कि आगामी कैबिनेट बैठक में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मानदेय बढ़ोतरी पर मोहर लगा दी जायेगी और कटा हुआ मानदेय वापस दिया जायेगा।
संगठन  वार्ता के पश्चात सभी संगठन की अध्यक्षा ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सूचित कर दिया गया है  कि आगामी कैबिनेट तक  पूर्व निर्धारित कार्यक्रम (रैली के माध्यम से मुख्यमंत्री आवास घेराव) स्थगित किया जा रहा  है और संगठन के सभी सदस्य मुख्यमंत्री  के आासन पर विास रखते हुए सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपने  अपने क्षेत्र में आगामी कैबिनेट तक शान्ति पूर्ण ढंग से अपने कार्य बहिष्कार पर रहेंगे।  आंगनबाडी कार्यकत्र्री सेविका मिनी कर्मचारी संगठन ने गुरुवार की रात्रि भी मुख्यमंत्री आवास कूच किया था लेकिन रास्ते में पुलिस ने उनको रोक दिया । काफी देर तक बहसबाजी के बाद संगठन के प्रतिनिधिमंडल को शुक्रवार को मुख्यमंत्री से मिलाने का आासन दिया गया था जिसके बाद कार्यकत्रियों ने रात्रि में कूच समाप्त कर दिया था। आज आंगनबाडी कार्यकत्रियों के तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिला। मुख्यमंत्री के सकारात्मक रूख से कार्यकत्रियों में खुशी है और उनको उम्मीद है कि इस बार उनकी समस्याओं का हल हो जायेगा।
उल्लेखनीय है कि बीते मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाने का फैसला न आने से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं जबरदस्त आक्रोश था। गुस्साए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बुधवार को बैठक कर आंदोलन की रणनीति तय की और 20 अक्तूबर को कार्य बहिष्कार करने के साथ अन्य विभागों में भी काम नहीं करने का निर्णय लिया। आंगनबाड़ी कार्यकत्र्री, सेविका, मिनी कर्मचारी संगठन के बैनर तले जैन धर्माला में बैठक कर कार्यकर्ताओं ने आंदोलन की रणनीति बनाई थी। प्रदेश के अन्य जिलों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ आक्रोाश रैली निकाल प्रदर्शन किया था। संगठन ने चेतावनी दी थी कि जब तक सरकार की ओर से  मानदेय नहीं बढ़ाया जाता है और कटा हुआ मानदेय वापस नहीं दिया जाता तब तक उनका कार्य बहिष्कार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *