G-KBRGW2NTQN पिंडर नदी में बहे मां और बेटा – Devbhoomi Samvad

पिंडर नदी में बहे मां और बेटा

थराली।
विकासखंड देवाल के अंतर्गत चमोली के अंतिम गांव हरमल के पास पिंडर नदी पर ग्रामीणों के द्वारा डालें गए भेता से नदी को पार करते हुए रामपुर गांव की महिला एवं उसका बेटा पिंडर नदी में बह गए हैं। समाचार लिखे जाने तक नदी में बही महिला का शव ग्रामीणों ने निकाला लिया है। जबकि किशोर का कुछ पता नही लग पाया हैं।
               मिली जानकारी के अनुसार यहां से करीब 50 किमी दूर देवाल के हरमल गांव के पास ग्रामीणों के द्वारा पिंडर नदी को आर-पार करने के लिए  डालें गए भेता (मोटी लकड़ी के डंडे) से नदी को पार करते हुए देवाल ब्लाक के रामपुर गांव निवासी  हेमा देवी 35 पत्नी प्रताप राम एवं प्रवीन कुमार 15 पुत्र प्रताप राम संतुलन खो कर पिंडर नदी में बह गए हैं।
नलधूरा के राजस्व उपनिरीक्षक प्रमोद नेगी ने बताया कि महिला का शव हरमल के ग्रामीणों ने निकाल लिया है। जबकि किशोर का पता नही चल पा रहा है। बताया कि सूचना तहसील एवं जिला प्रशासन को भेज दी गई हैं।रात अधिक होने,सुयालकोट में सड़क ठीक नही होने एवं सड़क से करीब 8 किमी से अधिक दूरी पर घटनास्थल होने के कारण सुबह टीमें घटनास्थल के लिए रवाना होगी।
बताया जा रहा है कि महिला का मायका बागेश्वर जिले के किलपारा गांव में हैं। वें पिछले दिनों अपने साथ अपने लड़के को लेकर पूजा के लिए मायके गई थी वापसी में यह दर्दनांक हादसा हो गया। बताया जा रहा हैं कि 2013 की आपदा में हरमल में  बना झूला पुल पिंडर नदी की भेंट चढ़ गया था। तबसे आज तक पुल का निर्माण कार्य शुरू नही हों सका हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *